
13.07.2012-माननीय निदेशक मंडल द्वारा एन.ई.एफ.टी / आर.टी.जी.एस. तथा आई-बैंकिंग के शुभारम्भ की घोषणा |
|
|
Barodagraminbank - aboutus
|
इतिहास एवँ संरचना
|
हमारा इतिहास
|
भारत मेँ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम 1976 (1) [23] के तहत स्थापित किए गए थे । बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा देश 19 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को प्रायोजित किया गया था, जिनमें से 7 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पूर्वी उत्तर प्रदेश में थे । वर्ष 1976 से 2006 की अवधि के दौरान बैंकिंग उद्योग मेँ विभिन्न परिवर्तन आये और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कोई अपवाद नहीं थे. गतिशील आर्थिक परिदृश्य मेँ बैंकों में संरचनात्मक परिवर्तन के लिए की जरूरत को ध्यान में रखते भारत सरकार ने अपनी अधिसूचना दि. 23.02.2006 के माध्यम से बैंक आफ बडौदा द्वारा प्रायोजित 7 ग्रामीण बैंकोँ यथा इलाहाबाद क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सुल्तानपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, फैजाबाद क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, प्रतापगढ़ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, कानपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, रायबरेली क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, फतेहपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का आपस मे विलय करते हुये बडौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक तथा बरेली क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और शाहजहाँपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का आपस मे विलय करते हुये बडौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की स्थापना की जिन्हेँ कुछ समय उपरांत भारत सरकार ने अपनी अधिसूचना दि. 31 मार्च 2008 के माध्यम से समामेलित कर दिया तथा इस नये बैंक को बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का नाम दिया गया जिसका प्रधान कार्यालय रायबरेली मेँ स्थापित है ।
|
|
|
हमारा मिशन
|
|
 |
बैंक का मिशन, बैंक को सुदृढ वित्तीय क्षमता तथा अपने ग्राहकों के प्रति सद्दभाव, संरक्षण तथा सक्षमता के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध बैंक में परिणत करना है.
|
|
हमारा दृष्टिकोण्
|
 |
वृहद लाभप्रदता और एनपीए में कमी , कृषि के लिए ऋण का दोगुना प्रवाह, बचत बैंक जमा संग्रहण में वृद्धि, सेवा क्षेत्र में गांवों की संतृप्ति सुनिश्चितता तथा प्रतिबद्ध और जानकार कर्मी-बल तैयार करके बैंक को ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे पसंदीदा बैंकिंग आउटलेट में बदलना हमारा दृष्टिकोण है ।
|
|
हमारा प्रतीक चिन्ह
|

|
हमारा प्रतीक चिन्ह, एक समग्र प्रतीक का अद्वितीय प्रतिनिधित्व करता है. ‘B’ की युग्म अक्षर आकृति उगते सूरज की किरणों को दर्शाती है जिसे ‘बड़ौदा सूर्य’ कहा जाता है । बड़ौदा सूर्य प्रायोजक बैंक ‘बैंक ऑफ बड़ौदा.’ का प्रतिनिधित्व करती है । बड़ौदा सूर्य के चारों ओर जुड़वां हरी पत्ती, ग्रामीण क्षेत्र के निरंतर विकास से आशा की किरणोँ को सुरक्षित रखने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।
|
|
|

संचालनकर्ता Zipzap Computers.